
एंटरटेनमेंट डेस्क: जब धनुष जैसे टॉप क्लास एक्टर जो अपनी तेज़ नजर और समझदारी के लिए जाने जाते हैं कहें कि उन्होंने किसी फिल्म को सिर्फ 20 मिनट की कहानी सुनकर हां कह दी। तो समझ जाइए, मामला कुछ खास है! और कुबेर के मामले में ये खासियत सिर्फ कहानी में नहीं थी, बल्कि कहानी सुनाने वाले डायरेक्टर शेखर कम्मुला में भी थी।
मुंबई में हुए सॉन्ग लॉन्च के मौके पर धनुष ने बताया, “मैंने ये फिल्म सिर्फ शेखर सर की वजह से साइन की। उन्होंने सिर्फ 20 मिनट की कहानी सुनाई, और मैं पूरी तरह से उनकी एनर्जी, पॉजिटिविटी और उनकी सच्चाई से इंप्रेस हो गया। ये क्वालिटीज सिर्फ एक फिल्ममेकर में नहीं, एक अच्छे इंसान में भी होती हैं।”
धनुष ने आगे बताया कि कैसे पहली ही मुलाकात में शेखर कम्मुला ने दिल जीत लिया, “शेखर सर जैसे लोग बहुत कम मिलते हैं इतने जेन्युइन, इतने प्योर-हार्टेड और इतने विनम्र। हम ढेर सारी फिल्मों में काम करते हैं और अनगिनत लोगों से मिलते हैं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा मिल जाता है जो पूरी जर्नी को स्पेशल बना देता है। शेखर सर मेरे लिए वही इंसान हैं।”
उन्होंने कहा,“हर फिल्म में कुछ पल ऐसे होते हैं जो शूटिंग खत्म होने के बाद भी साथ रह जाते हैं। कुबेर मेरे लिए वैसी ही फिल्म है और शेखर सर के साथ काम करना मेरे करियर का एक हाइलाइट रहेगा।”
कुबेर को बनाया है सुनील नारंग और पुस्कुर राम मोहन राव ने ( वेंकटेश्वर सिनेमाज एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के तहत), को-प्रोड्यूस किया है विपुल अग्रवाल और मनीष वसिष्ठ ने, और नॉर्थ इंडिया में इसे प्रजेंट कर रहे हैं Mugafi, जो इसकी डिस्ट्रीब्यूशन भी देख रहे हैं। शेखर कम्मुला के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म, जिसमें नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना हैं, देवी श्री प्रसाद (DSP) के म्यूजिक से सजी है। कुबेर 20 जून 2025 को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में वर्ल्डवाइड रिलीज़ हो रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...