Dhurandhar 2 Advance Booking: स्पाई-थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज कर दिया हैं और इसके साथ ही फैंस इसकी एडवांस टिकट बुकिंग शुरू होने का भी इंतजार कर रहे हैं।
7 मार्च को रिलीज होगा ट्रेलर
रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।
ये भी पढ़ें :
एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 19 मार्च को थिएटर में आएगी, जबकि इसके पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को शाम लगभग 5 बजे से शुरू हो सकते हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि शुरुआती शोज में दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि ट्रेलर लॉन्च के बाद भारत में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो सकती है। वहीं अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे कुछ देशों में पहले ही एडवांस टिकट सेल शुरू कर दी गई है।
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
धुरंधर: द रिवेंज की कहानी वहीं से आगे बढ़ गई जहां पहली फिल्म धुरंधर खत्म हुई थी। इसमें रणवीर सिंह जासूस हमजा अली मज़ारी के किरदार में वापसी करेंगे, जिन्हें जसकीरत सिंह रंगी के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म में कई बड़े कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे, जिनमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी शामिल हैं। हालांकि फिल्म की पूरी कहानी अभी तक गुप्त रखी गई है।
ये भी देखें :
बड़े स्तर पर होगी रिलीज
पहली फिल्म धुरंधर ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और कई रिकॉर्ड बनाए थे। उस समय फिल्म केवल हिंदी में रिलीज हुई थी, लेकिन इसका सीक्वल कई भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त प्रदर्शन कर सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...