Dhurandhar 2 BO Day 1 Prediction: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रिलीज़ से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने कई रिकॉर्ड बना दिए हैं।
एडवांस बुकिंग में बना नया रिकॉर्ड
फिल्म के प्रीव्यू शो और पहले दिन के टिकटों की बिक्री काफी तेज़ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने प्री-सेल में बड़ी कमाई कर ली है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए असाधारण मानी जा रही है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी टिकटों की मांग लगातार बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें :
पहले दिन 100 करोड़ क्लब पार करने की उम्मीद
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन कर सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का कुल कलेक्शन (प्रीमियर शो सहित) 100 करोड़ रुपये से ऊपर जा सकता है, जो बॉलीवुड के इतिहास में नया रिकॉर्ड होगा।
बड़े रिकॉर्ड्स पर खतरा
फिल्म की ओपनिंग कमाई पठान, एनिमल और जवान जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में बाहुबली 2: द कंक्लूजन और आरआरआर के आंकड़ों को चुनौती मिलने की संभावना है।
View this post on Instagram
विदेशों में भी जबरदस्त क्रेज
फिल्म को इंटरनेशनल मार्केट में भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर नॉर्थ अमेरिका में इसके प्रीमियर शो ने बेहतरीन शुरुआत की है, जिससे ओपनिंग डे कलेक्शन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
ये भी देखें :
स्टार कास्ट और रिलीज़ डेट
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। बता दें कि फिल्म को लेकर जिस तरह का माहौल बना हुआ है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के करीब है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...