Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने प्रीमियर शोज समेत महज सात दिनों में दुनियाभर में ₹1007 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, और लंबा रनटाइम (करीब 3 घंटे 49 मिनट) होने के बावजूद सिनेमाघरों में भीड़ बनी हुई है। त्योहारों के सीजन उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद का भी फिल्म को खास फायदा मिला है।
ओपनिंग से ही मजबूत पकड़
फिल्म ने प्रीमियर के दिन ₹43 करोड़ कमाए, जबकि पहले दिन सभी भाषाओं में मिलाकर ₹102.55 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। इसके बाद वीकेंड में कमाई और बढ़ी शनिवार को ₹113 करोड़ और रविवार को ₹114.85 करोड़ का बिजनेस हुआ। हालांकि सोमवार से कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन फिल्म की रफ्तार अब भी मजबूत बनी हुई है।
ये भी देखें :
पहले हफ्ते का दिनवार कलेक्शन (भारत में नेट):
Day 0: ₹43 करोड़
Day 1: ₹102.55 करोड़
Day 2: ₹80.72 करोड़
Day 3: ₹113 करोड़
Day 4: ₹114.85 करोड़
Day 5: ₹65 करोड़
Day 6: ₹56.60 करोड़
Day 7: ₹47.70 करोड़
सातवें दिन फिल्म ने ₹47.70 करोड़ कमाए, जिसमें सबसे बड़ा योगदान हिंदी वर्जन का रहा।
भारत और विदेश में की जबरदस्त कमाई
फिल्म ने सात दिनों में देशभर में ₹623 करोड़ से अधिक का नेट कलेक्शन और ₹744 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है। हिंदी वर्जन का योगदान सबसे ज्यादा रहा, जबकि दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। कुछ खाड़ी देशों में रिलीज न होने के बावजूद फिल्म ने विदेशों में ₹263 करोड़ की कमाई की है।
ये भी पढ़ें :
रिकॉर्ड तोड़ती रफ्तार
बजरंगी भाईजान, एनिमल और कांतारा चैप्टर 1 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ‘धुरंधर 2’ अब दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप-10 सूची में शामिल हो गई है। अब फिल्म का अगला लक्ष्य कल्कि 2898 AD का रिकॉर्ड है, जिसने ₹1042 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।
आगे क्या?
फिल्म की मौजूदा कमाई की रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है और ₹1200 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...