Dainik Savera Times

आज रिलीज होगा Dhurandhar 2 का टीजर! डायरेक्टर ने इस तरह दिया हिंट, जानें

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज़ मानी जा रही इस फिल्म के लिए फैंस 19 मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़े एक रहस्यमय अपडेट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

रहस्यमय पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस
फिल्म के निर्देशक आदित्य धर, अभिनेता रणवीर सिंह और जियो स्टूडियोज ने सोमवार रात अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जैसा पोस्ट साझा किया। काले बैकग्राउंड पर सिर्फ इतना लिखा था – “कल दोपहर 12:12 बजे”।

 

ये भी पढ़ें- यूपी, राजस्थान समेत 9 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

खास बात यह है कि यह टेक्स्ट उसी फॉन्ट में लिखा गया है, जिसका इस्तेमाल पहले ‘धुरंधर’ की आधिकारिक घोषणा के दौरान किया गया था। इसके बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद ‘धुरंधर पार्ट 2’ का टीज़र आज यानी 3 फरवरी को रिलीज़ किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

ओटीटी पर भी कायम है धुरंधर का जलवा
थिएटर्स में ऐतिहासिक सफलता के बाद ‘धुरंधर’ को 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर वर्ल्डवाइड रिलीज़ किया गया। ओटीटी वर्ज़न में फिल्म का रनटाइम करीब 9 मिनट कम होने पर कुछ दर्शकों ने नाराज़गी जाहिर की थी। इस पर नेटफ्लिक्स ने सफाई दी कि यह बदलाव कुछ डिस्क्लेमर और तकनीकी एडिट्स की वजह से किया गया है, जिसे फिल्म के निर्माताओं की मंजूरी भी मिली थी। इन सबके बावजूद फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शानदार प्रदर्शन किया है। ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर नंबर वन ट्रेंड कर रही है और भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी इसे जबरदस्त व्यूअरशिप मिल रही है।

ये भी पढ़ें- आज मंगलवार के दिन कौन सी राशि को मिलेगी खुशखबरी तो किसके हाथ आएगी निराशा

बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी टक्कर
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और उसी दिन यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। यानी बॉक्स ऑफिस पर दो दिग्गज फिल्मों की सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि पहले यह चर्चा थी कि रिलीज़ डेट बदली जा सकती है, लेकिन आदित्य धर ने साफ कर दिया है कि ‘धुरंधर 2’ अपनी तय तारीख पर ही रिलीज़ होगी। वहीं ‘टॉक्सिक’ के निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस भी अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर अडिग हैं।

दमदार स्टारकास्ट बनी ताकत
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, गौरव गेरा, राकेश बेदी और दानिश पंडोर जैसे कई दिग्गज कलाकार नजर आए थे। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था।

Exit mobile version