Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dhurandhar 2 Trailer: इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, हमजा के दमदार अवतार में फिर दिखेंगे रणवीर सिंह

March 2, 2026

Dhurandhar 2 Trailer: इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, हमजा के दमदार अवतार में फिर दिखेंगे रणवीर सिंह

Dhurandhar 2 Trailer: निर्देशक आदित्य धर अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी की अगली कड़ी Dhurandhar 2 के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त बज़ बना हुआ है। फैंस खासतौर पर रणवीर सिंह को दोबारा ‘हमजा’ के किरदार में देखने के लिए उत्साहित हैं। अब दर्शकों के इंतजार को खत्म करते हुए फिल्म के ट्रेलर से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।

3 मार्च को आएगा ट्रेलर
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में रणवीर सिंह फुल-ऑन एक्शन अवतार में नजर आएंगे। मेकर्स इस बार फिल्म को पहले पार्ट से कहीं ज्यादा भव्य और बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी में हैं। 3 फरवरी को जारी किए गए टीजर में पहले पार्ट की झलकियां दिखाई गई थीं, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। ऐसे में अब ट्रेलर से काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

ये भी पढ़ें- होली से पहले बदला मौसम का मिजाज, मार्च में तेज गर्मी और लू के बढ़े आसार

 

पहले से लंबी होगी फिल्म
फिल्म के रनटाइम को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर 2’ की अवधि लगभग 3 घंटे 55 मिनट होगी, जो पहले पार्ट से भी ज्यादा है। धुरंधर का रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट से थोड़ा ज्यादा था। लंबा रनटाइम इस बात का संकेत देता है कि कहानी को बड़े पैमाने पर विस्तार दिया गया है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और इमोशनल एंगल को भरपूर जगह मिली है।

दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा चर्चा है कि यामी गौतम फिल्म में कैमियो करती दिख सकती हैं।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में किस टीम से होगा इंडिया का मुकाबला, कब खेला जाएगा मैच

 

बॉक्स ऑफिस पर ऊंची उम्मीदें
पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया था। ऐसे में मेकर्स को ‘धुरंधर 2’ से और भी बड़ी सफलता की उम्मीद है। ट्रेड एनालिस्ट मान रहे हैं कि फिल्म की एडवांस बुकिंग और ओपनिंग शानदार हो सकती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें