Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर रिलीज की बदली तारीख, मेकर्स ने की फाइनल डेट की अनाउंसमेंट, फैंस हुए उत्साहित

March 6, 2026

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर रिलीज की बदली तारीख, मेकर्स ने की फाइनल डेट की अनाउंसमेंट, फैंस हुए उत्साहित

Dhurandhar 2 trailer: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहली फिल्म धुरंधर की शानदार सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल की घोषणा कर दी थी। करीब 3 घंटे 30 मिनट लंबी पहली फिल्म ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था, जिसके बाद से ही लोग इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

कुछ समय पहले रिलीज हुए टीजर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी थी। अब दर्शकों की निगाहें ट्रेलर पर टिकी हुई हैं। हालांकि ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज होने वाला था, लेकिन मेकर्स ने इसकी तारीख में बदलाव कर दिया है।

निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है, जिससे साफ हो गया है कि ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। फिल्म में कई नए ट्विस्ट और एक्शन से भरपूर कहानी देखने को मिल सकती है, जिसकी झलक पाने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें