Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 13: धुरंधर: द रिवेंज का दूसरा भाग ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रहा है। रिलीज़ के केवल 13 दिन में ही इसने दुनियाभर में 1435.41 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस कलेक्शन में भारत से 1077.41 करोड़ रुपये और विदेशों से 358 करोड़ रुपये शामिल हैं। भारत में 267,853 शो के जरिए नेट कलेक्शन 899.92 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिलहाल, फिल्म 1500 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब है और केवल 65 करोड़ और की जरूरत है। विशेषज्ञों का मानना है कि तीसरे वीकेंड तक यह फिल्म यह मील का पत्थर पार कर लेगी।
ये भी पढ़ें:
वर्ल्डवाइड रैंकिंग में चौथे स्थान पर
‘धुरंधर 2’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में चौथे स्थान पर है। बता दें कि इसके आगे दंगल (2016), बाहुबली 2 (2017) और पुष्पा 2 (2024) हैं। ‘दंगल’ की विश्वभर की कमाई लगभग 2070 करोड़ रुपये रही, जिसमें चीन में शानदार प्रदर्शन एक मुख्य कारण था। इसके बाद ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ ने 1788 और 1742 करोड़ रुपये की कमाई की। ‘धुरंधर 2’ इन फिल्मों से कम अंतर के साथ तेजी से ऊपर बढ़ रही है।
ये भी देखें :
इन अलग-अलग भाषाओं के साथ फिल्म को किया गया रिलीज़
‘धुरंधर 2’ को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ किया गया। फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, उदयबीर संधू, गौरव गेरा और राकेश बेदी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होने के बाद से यह फिल्म अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...