Site icon Dainik Savera Times

Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

Dhurandhar: The Revenge

Dhurandhar: The Revenge

Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 6: धुरंधर 2 इन दिनों दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज़ के बाद से लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने छठे दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

छठे दिन भी कमाई का सिलसिला तेज
फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, छठे दिन तक इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 919 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसमें विदेशों से आई कमाई का भी बड़ा योगदान है, जिससे साफ है कि फिल्म को ग्लोबल स्तर पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
अपनी तेज रफ्तार कमाई के दम पर धुरंधर 2 ने कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसने एनिमल और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है और अब यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में ऊंचे पायदान पर पहुंच चुकी है।

ये भी देखें :

भारत में भी जबरदस्त प्रदर्शन
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का दबदबा बना हुआ है। छठे दिन इसने भारत में लगभग 56 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जिसके बाद इसकी कुल नेट कमाई 575 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि फिल्म को देशभर में भरपूर दर्शक मिल रहे हैं।

वर्ल्डवाइड बॉलीवुड की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में

दंगल- 1968.03 करोड़
धुरंधर- 1350.83 करोड़
जवान- 1148.32 करोड़
पठान-1050.3 करोड़
धुरंधर 2-919 करोड़
बजरंगी भाईजान-918.18 करोड़
एनिमल- 917.82 करोड़
सीक्रेट सुपरस्टार- 875.78 करोड़
स्त्री 2-874.58

1000 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
फिल्म ने महज छह दिनों में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। अब यह 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने से बहुत करीब है। जिस तरह से फिल्म की कमाई जारी है, उससे उम्मीद जताई जा रही है कि यह उपलब्धि जल्द ही हासिल कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें :

सीक्वल भी तोड़ सकता है पहला रिकॉर्ड
गौरतलब है कि इस फिल्म का पहला भाग भी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। अब सीक्वल उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए नए रिकॉर्ड बनाने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म अपने पहले पार्ट की कमाई को भी पीछे छोड़ सकती है।

Exit mobile version