Dhurandhar: The Revenge: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म की रफ्तार दूसरे हफ्ते में भी धीमी पड़ती नजर नहीं आ रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन से शानदार ओपनिंग दर्ज की थी। प्रीव्यू शोज से ही मजबूत शुरुआत करने के बाद फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में धमाकेदार कमाई की। शुक्रवार से रविवार तक दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ी, जिससे फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया।
कामकाजी दिनों में हल्की गिरावट, फिर भी मजबूत पकड़
वीकडे के दौरान आमतौर पर फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी जाती है, और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। सोमवार से बुधवार तक कलेक्शन में धीरे-धीरे कमी आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने रोजाना 45-65 करोड़ रुपये के बीच की कमाई बनाए रखी, जो इसे अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में रखती है।
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, पश्चिम एशिया संकट पर होगी अहम चर्चा
8वें दिन फिर दिखाया दम
एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने दूसरे गुरुवार यानी 8वें दिन करीब 49.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन लगभग 674 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है।
विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन
सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगभग 260 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है। इस तरह इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,000 करोड़ रुपये के पार निकल गया है।
स्टारकास्ट का जबरदस्त असर
फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। दमदार एक्शन और कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है।
पहले पार्ट के रिकॉर्ड पर नजर
अब फिल्म की नजर अपने पहले भाग ‘धुरंधर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने पर है, जिसने 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जल्द ही इस आंकड़े को पार कर सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...