Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोलकाता में बंगाली अंदाज में पीली टैक्सी में दिखाई दिए Diljit Dosanjh, 30 नवंबर को मंच पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार

November 30, 2024

कोलकाता में बंगाली अंदाज में पीली टैक्सी में दिखाई दिए Diljit Dosanjh, 30 नवंबर को मंच पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार

मुंबई: अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती टूर के लिए इन दिनों कोलकाता में हैं। वह 30 नवंबर को मंच पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपने इस टूर को लेकर वह कुछ समय पहले ही वहां पहुंच गए है, ताकि वह शहर की संस्कृति को जानते हुए वहां के प्रतिष्ठित स्थलों को देख सकें।

शुक्रवार को दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील शेयर की, जिसमें उन्होंने कोलकाता की अपनी यात्रा की झलक दिखाई। शहर की खास पीली टैक्सी में घूमने से लेकर उन्‍होंने फूलों के बाजार में घूमने तक का आनंद लिया। वह सिटी ऑफ जॉय में अपना बेहतरीन समय बिता रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

उन्होंने कोलकाता की विरासत का प्रतीक हावड़ा ब्रिज को भी देखा। उनका यह टूर दिखाता है कि वह भारत की विविध संस्कृतियों को नजदीक से देखना चाहते है। इस वीडियो में कोलकाता के रोजमर्रा के जीवन की झलक भी देखने को मिल रही है। वह वहां कोलकाता की सड़कों पर बाजार को देखते हुए अपने इस खास टूर का आनंद ले रहे हैं।

पोस्‍ट पर कमेंट करते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, “कोलकाता में आपका स्वागत है पाजी।”

दूसरे ने कहा, “पंजाबी बंगाल आ गए।”

तीसरे ने कहा, “मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि वह स्थानीय लोगों से कैसे जुड़ते हैं, वह हमें दिखाते हैं कि विनम्रता कैसी होती है। अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए दिलजीत को बधाई।”

दिलजीत ने अपना दिल-लुमिनाती टूर की शुरुआत 26 अक्टूबर को दिल्‍ली से की थी। उनके इस टूर में हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे और कोलकाता जैसे कई शहर शामिल हैं। उनकी यह यात्रा 29 दिसंबर को गुवाहाटी में समाप्त होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें