Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anant Ambani-Radhika की प्री-वेडिंग में ‘Diljit Dosanjh’ ने दी शानदार परफॉर्मेंस,पूरे Bollywood को अपने गानों पर नचाया

March 3, 2024

Anant Ambani-Radhika की प्री-वेडिंग में ‘Diljit Dosanjh’ ने दी शानदार परफॉर्मेंस,पूरे Bollywood को अपने गानों पर नचाया

जामनगर: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की धूम गुजरात के जामनगर में जारी है। इस सेरेमनी को एक जश्न की तरह मनाया जा रहा है, जहां शामिल होने के लिए दुनियाभर की मशहूर हस्तियां पहुंची हैं। मुकेश अंबानी के लाडले और सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी से करीब 5 महीने पहले प्री वेडिंग का खास आयोजन जामनगर में हुआ।

तीन दिनों तक आयिजत इस इवेंट की शुरुआत 1 मार्च से शुरू हुई है जो 3 मार्च यानी आज रविवार को खत्म हो रही है। इस मौके पर पहले दिन रिहाना ने तूफानी डांस परफॉर्मेंस से आग लगा डाली और हर तरफ उनकी ही खूब चर्चा रही। अब दूसरे दिन के इवेंट में बॉलीवुड सितारों ने जमकर परफॉर्म किया। आपको बता दें कि,प्री वेडिंग सेरेमनी में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देखने को मिली।

शाह रुख ने दिलजीत के गाने ‘तेरा नई मैं लवर’ पर डांस किया, जिसका वीडियो काफी सुर्खियों में रहा। इसके अलावा दिलजीत का करीना के साथ भी एक वीडियो सामने आया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। आमिर खान से लेकर सलमान और शाहरुख तीनों एक साथ स्टेज पर दिखे, वहीं इस इवेंट से करीना का एक वीडियो भी खूब छाया हुआ है।

इस वीडियो में करीना ब्लैक साड़ी में दिलजीत दोसांझ के साथ स्टेज पर डांस करती दिख रही हैं। दिलजीत और करीना की केमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई है। किसी ने बेबो के डांस की तारीफ की, तो किसी को दिलजीत के साथ उनकी मस्ती पसंद आई। इस फंक्शन में करीना ने शिमरी बैकलेस साड़ी पहनी थी। डांस के अलावा उनका लुक भी काफी सुर्खियों में रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें