Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘अमर सिंह चमकीला’ के ट्रेलर लॉन्च पर दिलजीत दोसांझ हुए इमोशनल

March 29, 2024

‘अमर सिंह चमकीला’ के ट्रेलर लॉन्च पर दिलजीत दोसांझ हुए इमोशनल

मुंबई: ग्लोबल सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के ट्रेलर लॉन्च इवैंट में इमोशनल हो गए। एक्टर व सिंगर दिलजीत वीरवार को मुंबई के बांद्रा में महबूब स्टूडियो में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवैंट में शामिल हुए।

दिलजीत के साथ निर्देशक इम्तियाज अली, ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान और एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा भी थीं। इवैंट के दौरान इम्तियाज ने मीडिया को बताया कि किस तरह दिलजीत अपने किरदार अमर सिंह चमकीला के सफर में उनकी दुनिया में खो गए।

इसके बाद इम्तियाज ने कुछ ऐसा कहा कि दिलजीत इमोशनल हो गए। निर्देशक ने कहा कि दिलजीत ने भले ही कोचेला म्यूजिक फैस्टीवल में अपनी परफॉर्मैस से दुनिया को जीत लिया हो लेकिन यह तो दिलजीत की शुरुआत है। यह सुनकर स्टेज पर दिलजीत की आंखों से आंसू छलक पड़े। ‘अमर सिंह चमकीला’ 12 अप्रैल को नैटफ्लिक्स पर आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें