Site icon Dainik Savera Times

दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया चमकीला का बीटीएस वीडियो, मस्ती के मूड में दिखीं परिणीति

मुंबई। एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने शनिवार को अमर सिंह चमकीला फिल्म की शूटिंग से एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया। बीटीएस वीडियो परिणीति चोपड़ा के फिल्म की शूटिंग शेडय़ूल के आखिरी दिन का है। वीडियो में, दिलजीत एक पंजाबी ट्रैक गा रहे हैं, जबकि परिणीति उनके बगल में रॉकस्टार वाइब्स दे रही हैं। दोनों कलाकारों को अपने किरदारों के आउटफिट्स में देखा जा सकता है।

दिलजीत ने कैप्शन में लिखा, ’अमरजोत च रिहाना आ गई सी (अमरजोत में रिहाना की आत्मा आ गई है)। चमकीला 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।’

हाल ही में मुंबई में स्ट्रीमिंग फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर निर्देशक इम्तियाज अली द्वारा तारीफ किए जाने के दौरान दिलजीत इमोशनल हो गए थे। इवेंट के दौरान इम्तियाज ने मीडिया को बताया कि कैसे दिलजीत भूल गए कि वह खुद इतने बड़े ग्लोबल सुपरस्टार हैं और अमर सिंह चमकीला बन गए।

Exit mobile version