-
मुंबई। एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने शनिवार को अमर सिंह चमकीला फिल्म की शूटिंग से एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया। बीटीएस वीडियो परिणीति चोपड़ा के फिल्म की शूटिंग शेडय़ूल के आखिरी दिन का है। वीडियो में, दिलजीत एक पंजाबी ट्रैक गा रहे हैं, जबकि परिणीति उनके बगल में रॉकस्टार वाइब्स दे रही हैं।.