Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jimmy Fallon के टॉक शो में पहली बार शामिल होंगे Diljit Dosanjh, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया

June 13, 2024

Jimmy Fallon के टॉक शो में पहली बार शामिल होंगे Diljit Dosanjh, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया

मुंबई: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इस समय सातवें आसमान पर हैं क्योंकि उन्हें हर तरफ से सफलता मिल रही है। बुधवार की सुबह उन्होंने अपने फैंस को चौंका दिया जब उन्होंने घोषण की कि वह जिमी फॉलन के अमरीकी टॉक शो, द टुनाइट शो में गैस्ट बनकर शामिल होंगे।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करते हुए लिखा, पंजाबी आओगे ओए. इस सप्ताह जिमी फॉलन का गैस्ट.. पोस्ट में दी गई तस्वीरों में से एक में शो के सप्ताह के लिए गेस्ट लिस्ट दिखाई गई, जिसमें एडी मर्फी, केविन कॉस्टनर और मैटी मैथेसन जैसे कलाकार शामिल हैं। दिलजीत की पोस्ट के तुरंत बाद नेटिजेंस ने अपनी एक्साइटमैंट दिखाते हुए दिल खोल कर कमैंट किया।

एक यूजर ने लिखा, गबरू दी मार हॉलीवुड से परे आ गया दिलजीत दोसांझ। दूसरे ने लिखा, हॉलीवुड अब आपसे दूर नहीं है, मुङो लगता है कि दिलजीत का अगला कदम हॉलीवुड फिल्म होगी। पेशेवर मोर्चे पर, उन्हें आखिरी बार परिणीति चोपड़ा के साथ अमर सिंह चमकीला में देखा गया था। फिल्म को दर्शकों से ज्यादातर सकारात्मक समीक्षा मिली और इसे विशेष रूप से नैटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें