
मुंबई: यशराज फिल्म्स की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) लंदन के लीसैस्टर स्क्वायर में प्रतिमा स्थापित करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस एलायंस ने आज घोषणा की है कि एक नई मूर्ति लंदन के लीसैस्टर स्क्वायर में स्थित रोमांचक ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ मूवी ट्रेल में शामिल होने जा रही है, और यह सम्मान यशराज फिल्म्स की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म डीडीएलजे को मिला है। यह कांस्य प्रतिमा बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स ,शाहरुख खान और काजोल को डीडीएलजे के एक प्रतिष्ठित पोज में प्रदर्शित करेगी। इस साल वसंत ऋतु में इसका अनावरण होना तय है। नई प्रतिमा ओडियन सिनेमा के बाहर, पूर्वी टेरेस पर स्थापित की जाएगी। शाहरुख खान और काजोल अब‘सीन्स इन द स्क्वायर’में अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा के दिग्गजों के साथ शामिल होंगे, जिसमें पिछले 100 वर्षों के दस अन्य फिल्म आइकन शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...