Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोचेला में दिलजीत दोसांझ के संगीत पर थिरके डिप्लो

April 16, 2023

कोचेला में दिलजीत दोसांझ के संगीत पर थिरके डिप्लो

मुंबई: अमेरिकन डीजे और म्यूजिक प्रोड्यूसर डिप्लो, जिन्हें ‘लीन आॅन’ और ‘बबल बट’ समेत कई अन्य गानों के लिए जाना जाता है, को कोचेला में दिलजीत दोसांझ के पंजाबी म्यूजिक पर डांस करते देखा गया।दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर डिप्लो की एक पोस्ट को फिर से शेयर किया, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ दोसांझ के ट्रैक ‘पटियाला पेग’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता ने वीडियो पर लिखा: “थैंक यू डिप्लो”।कोचेला में प्रदर्शन करने वाले अन्य सितारों और बैंडों में बैड बन्नी और ब्लिंक-182 शामिल थे। इसके अलावा जय पॉल, अमेरिकी इंडी रॉक सुपरग्रुप बॉयजेनियस – जिसमें फोबे ब्रिजर्स, लुसी डैकस और जूलियन बेकर – और चार्ली एक्ससीएक्स शामिल हैं, भी दिखाई देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें