Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

डायरेक्टर Srikanth Odela ने शुरू की The Paradise की शूटिंग, जानिए नई फिल्म की खास बातें”

September 16, 2025

डायरेक्टर Srikanth Odela ने शुरू की The Paradise की शूटिंग, जानिए नई फिल्म की खास बातें”

एंटरटेनमेंट डेस्क: द पैराडाइज एक बहुत बड़ी फिल्म है, जिसे बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। इसके लिए टीम ने एक बहुत बड़ा स्लम सेट बनाया है, जिसके बीच में एक आर्च है। यह एक शानदार साम्राज्य की तरह डिजाइन किया गया है, जो बाहुबली के महिष्मती जैसा दिखाई देता है।

नेचुरल स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज़ को लेकर बज़ और एक्साइटमेंट तब से ऊंचाइयों पर है जब से इसका फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ था। दसरा की बड़ी सक्सेस के बाद टैलेंटेड डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, और यही वजह है कि ये प्रोजेक्ट जल्दी ही इंडिया की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्मों में शामिल हो गया है। इस फिल्म के साथ दसरा के बाद एक बार और हाथ मिलाते हुए नेचुरल स्टार नानी और श्रीकांत ओडेला की कोलैबोरेशन से दर्शकों को खूब उम्मीदें हैं। इसी बीच, डायरेक्टर ने आखिरकार फिल्म के शेड्यूल के शुरू होने का एलान कर दिया है।

श्रीकांत ओडेला की द पैराडाइज की शूटिंग शुरू हो गई है। डायरेक्टर ने इसे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिछले ब्लॉकबस्टर दसरा और अगली फिल्म द पैराडाइज को कनेक्ट किया है। दरअसल, ओडेला ने अपनी हाथ की तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों फिल्मों के रिस्टबैंड नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है –

इसके अलावा, आर्ट डिपार्टमेंट ने कोरियोग्राफर और डायरेक्शन टीम के साथ मिलकर ‘द पैराडाइस’ के लिए एक अनोखा सेट बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। कहना होगा कि सबसे बड़ी चुनौती स्लम्स को एक बड़े साम्राज्य के रूप में दिखाना था। साथ ही, स्लम्स को रीक्रिएट करना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि ये असल जिंदगी में अपने आप विकसित होते हैं, जिसमें हर छोटी-छोटी जगह का इस्तेमाल होता है।

इसलिए, सेट को इस तरह डिज़ाइन करना पड़ा कि कई छोटे-छोटे जगहों को एक साथ मिलकर एक अब्द सेट तैयार किया जा सके। कहानी को दिखाने के लिए कुछ खास जगहों की जरूरत थी, जिसमें बीच में एक बड़ा आर्च था, जो पूरे इलाके के महल जैसा दिखता है। इसके लिए पहले रिसर्च की गई, छोटे मॉडल बनाये गए, और फिर असली सेट तैयार किया गया।

कहना गलत नहीं होगा कि द पैराडाइज श्रीकांत ओडेला की एक और शानदार फिल्म बनने जा रही है, जिसमें उनका खास अंदाज साफ दिखाई दे रहा है। उनकी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की कला ही उनके हर प्रोजेक्ट को अलग और चर्चा में बनाए रखती है। बता दें कि वह इससे पहले नन्नाकु प्रेमथो और रंगस्थलम में सुकुमार के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके है।

उन्होंने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू दसरा फिल्म से की थी, जो क्रिटिक्स द्वारा सराही गई और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने वाली और नानी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। ऐसे में उन्होंने कुछ ही फिल्मों के साथ पहले ही खूब चर्चा बतौर ली है। वहीं अब द पैराडाइज इस सिलसिले को और आगे लेकर जाने वाली है।

उत्साह को बढ़ाते हुए, अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा तैयार किया गया ओरिजिनल साउंडट्रैक, जिसमें अनिरुद्ध और अर्जुन चांडी की आवाज़ है, दर्शकों को पूरी तरह से जोड़े रखता है और फिल्म का मूड बनाने में मदद करता है, जिससे फिल्म का सिनेमाई अनुभव और भी दमदार बन जाता है।

द पैराडाइज़ को SLV सिनेमाज़ ने प्रोड्यूस किया है, जिसके हेड सुधाकर चेरुकुरी हैं। ये वही प्रोडक्शन हाउस है जिसने सुपरहिट फिल्म दसरा बनाई थी। अब द पैराडाइज़ के साथ वे एक और मेगा सिनेमैटिक स्पेक्टेकल देने के लिए तैयार हैं।

एसएलवी सिनेमा के सपोर्ट से बनी द पैराडाइज का डायरेक्शन दूरदर्शी श्रीकांत ओडेला ने किया है और म्यूजिक है शानदार अनिरुद्ध रविचंदर का। यह फिल्म 26 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी और आठ भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पैनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में दिखाई जाएगी। अपनी शानदार टीम और ग्लोबल पहुंच के साथ, यह फिल्म सिनेमाई अनुभव को नया अंदाज़ देने और दर्शकों को नई दुनिया में लेकर जाने का वादा करती है।

ये भी पढ़ें: सौरभ बेदी की बाहों में झूमती नजर आई मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर उड़ी डेटिंग की अफवाहें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें