Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गर्व का पल: DNEG ने जीता 8वां ऑस्कर, Namit Malhotra का हिंदी में हुआ सम्मान

March 4, 2025

गर्व का पल: DNEG ने जीता 8वां ऑस्कर, Namit Malhotra का हिंदी में हुआ सम्मान

मुंबई: दुनिया की मशहूर VFX कंपनी DNEG ने 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में ‘ड्यून: पार्ट टू’ के लिए बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवॉर्ड जीत लिया। लॉस एंजेलेस में हुए इस इवेंट में जब DNEG के CEO नमित मल्होत्रा को अवॉर्ड लेने के लिए मंच पर बुलाया गया, तो उनका नाम हिंदी में अनाउंस किया गया, जो एक गर्व का पल! न सिर्फ अवॉर्ड जीतना, बल्कि हिंदी भाषा का सम्मानजनक इस्तेमाल भी भारतीयों के लिए एक खास और गर्वभरा लम्हा रहा। यह DNEG का आठवां ऑस्कर है, जो इससे पहले ‘ड्यून: पार्ट वन’, ‘टेनेट’, ‘इंटरस्टेलर’ और ‘इंसेप्शन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए भी ये सम्मान जीत चुका है।

भारत को दुनिया के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म पर गर्व महसूस करने वाले DNEG के फाउंडर और CEO नमित मल्होत्रा ने इस जीत पर कहा है, “‘ड्यून: पार्ट टू’ के विजुअल इफेक्ट्स के लिए ऑस्कर जीतना हमारी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि और सफर में अहम माइलस्टोन है।” उन्होंने निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे, पॉल लैम्बर्ट, ग्रेग फ्रेजर और फिल्म की टीम का आभार जताया, साथ ही इस सफलता का श्रेय DNEG के हजारों आर्टिस्ट्स, टेक्नीशियन्स और सपोर्ट स्टाफ को दिया, जो अपनी मेहनत से VFX इंडस्ट्री में नए कीर्तिमान बना रहे हैं।

नमित मल्होत्रा अपनी काबिलियत और विज़न से भारत की शान बन गए हैं। उनकी सफलता सिर्फ DNEG की नहीं, बल्कि भारतीय टैलेंट की ग्लोबल पहचान का भी प्रमाण है। अब वे एक और ऐतिहासिक प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं— रामायण! नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली यह महाकाव्य फिल्म भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाली है।

ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए 3 हजार से ज्यादा लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें