Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dolly Sohi Death: ‘झनक’ फेम एक्ट्रेस डॉली सोही कैंसर से हारी जंग, बहन की मौत के कुछ घंटों बाद ली अंतिम सांस

March 8, 2024

Dolly Sohi Death: ‘झनक’ फेम एक्ट्रेस डॉली सोही कैंसर से हारी जंग, बहन की मौत के कुछ घंटों बाद ली अंतिम सांस

टीवी जगत से बेहद हेररान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस डॉली सोही का आज सुबह निधन हो गया। 48 साल की उम्र में उन्होंने ने सबको अलविदा कह दिया। बता दें कि उनकी बहन अमनदीप सोही की भी बीती रात मौत हो गई थी। अमनदीप के निधन के कुछ ही घंटों बाद दिल दहला देने वाली खबर आई कि डॉली सोही भी अब इस दुनिया में नहीं रही। बताते चले कि एक्ट्रेस डॉली सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी और उनकी बहन अमनदीप की पीलिया से मौत हो गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, डॉली के परिवार ने कहा, “हमारी प्यारी डॉली आज सुबह-सुबह अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई है। हम सदमे में हैं। अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा।” बता दें कि एक्ट्रेस के भाई मनु ने कंफर्म किया था कि उनकी बहन और टीवी अभिनेत्री अमनदीप सोही का निधन हो गया है। इसके कुछ ही देर बाद डॉली सोही के निधन की भी खबर आई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें