Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सपना हुआ साकार… Rukmini Vasanth की हुई कांतारा यूनिवर्स में ग्रैंड एंट्री

August 19, 2025

सपना हुआ साकार… Rukmini Vasanth की हुई कांतारा यूनिवर्स में ग्रैंड एंट्री

Rukmini Vasantha : कन्नड़ सिनेमा की सबसे आइकॉनिक दुनियाओं में से एक कांतारा में रुक्मिणी वसंत एंट्री ले चुकी हैं। सप्ता सगरदाचे एलो में अपनी गहरी परफॉर्मेंस से दिल जीतने वाली रुक्मिणी अब ऋषभ शेट्टी के साथ कांतारा यूनिवर्स के इस ग्रैंड एक्सपेंशन का हिस्सा बन चुकी हैं। उनके लिए यह मौका किसी सपने से कम नहीं।

रुक्मिणी ने बताया, “मुझे इस फिल्म का ऑफर पिछले साल ही आया था। तभी मेरी मुलाकात ऋषभ सर से हुई। उन्होंने कहानी सुनाई और पूछा कि क्या मैं इस सफर का हिस्सा बनना चाहूंगी। सच कहूँ तो उस वक्त लगा कि अरे वाह, सपना तो यहीं पूरा हो गया। ”

सप्ता सगरदाचे एलो के बाद से ही ऋषभ शेट्टी उनकी तारीफ़ करते आ रहे हैं, और अब इस फिल्म में कास्ट होना उनके लिए फुल सर्कल मोमेंट जैसा है। “सप्ता के प्रीमियर पर उन्होंने मेरी बहुत तारीफ़ की थी। उस दिन लगा कि मेरी मेहनत रंग लाई। और अब उन्हीं का ऑफर… इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए… यह तो सचमुच खास है।”

हालाँकि खुशखबरी मिलने के बाद भी रुक्मिणी को राज़ छुपाकर रखना पड़ा। “दिल तो करता था छत पर चढ़कर चिल्ला दूँ अरे मैं कांतारा में हूँ! लेकिन पता था कि सही वक्त आने पर ही अनाउंस करना है। तो यह एक प्यारा-सा सीक्रेट बन गया जिसे मैंने अपने दिल में छुपाकर रखा।”

फैंस लगातार उनसे उनके अगले कन्नड़ प्रोजेक्ट के बारे में पूछते रहे और वह मन ही मन खुश होकर मुस्कुराती रहीं। “लोग बार-बार पूछते थे अगली फिल्म कब? और मैं चाहकर भी कुछ बता नहीं सकती थी। अब जब राज़ खुल चुका है तो दिल को बड़ी तसल्ली और खुशी मिल रही है।”

रुक्मिणी की कांतारा जर्नी कृतज्ञता, ग्रोथ और उस रोमांच की कहानी है जो किसी ऐसे मैजिकल सिनेमाई यूनिवर्स में कदम रखने से मिलती है जिसने पूरे देश की कल्पना को बाँध रखा है।

ये भी पढ़ें : मुनाफावसूली से सोना कमजोर, दाम ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के नीचे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें