Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इतिहास की गूंज: ‘Kesari Veer’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, देखें वीरता और बलिदान की अद्भुत गाथा

April 29, 2025

इतिहास की गूंज: ‘Kesari Veer’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, देखें वीरता और बलिदान की अद्भुत गाथा

मुंबई: भारतीय इतिहास की एक प्रेरणादायक दास्तान को जीवंत करती फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। 14वीं सदी में सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए लड़े गए युद्ध और उसमें शामिल अनसंग हीरोज़ की कहानी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को गौरव, बलिदान और धर्मरक्षा की भावनाओं से भर देती है।

फिल्म में एक बार फिर से सुनील शेट्टी एक जबरदस्त योद्धा के अवतार में लौटे हैं। वह ‘वेगड़ा जी’ की भूमिका में दुश्मनों से सीधा लोहा लेते नजर आते हैं – उनके हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी, आंखों में अग्नि और दिल में धर्म की रक्षा का प्रण है। वहीं, सूरज पंचोली, वीर हमीरजी गोहिल के किरदार में अपने अभिनय करियर में एक नया अध्याय जोड़ते दिखते हैं।

विवेक ओबेरॉय फिल्म के मुख्य खलनायक ‘ज़फ़र ख़ान’ के रूप में नजर आएंगे, जो आतंक और ज़बरदस्ती से सत्ता स्थापित करना चाहता है। ट्रेलर में उनकी साज़िशों और क्रूरता की झलक साफ दिखाई देती है, जिससे फिल्म का संघर्ष और भी रोमांचक बनता है। फिल्म की एक और खासियत है आकांक्षा शर्मा का ऐतिहासिक किरदार ‘राजल’ एक बहादुर महिला योद्धा जो धर्मयुद्ध का हिस्सा बनती है और एक गहरे भावनात्मक रिश्ते के ज़रिए कहानी में संवेदना जोड़ती है।

ट्रेलर दमदार युद्ध दृश्यों, प्रभावशाली संवादों और सिनेमाई भव्यता के साथ एक ऐसे कालखंड को जीवंत करता है जिसे अक्सर इतिहास की किताबों में दरकिनार कर दिया गया है। निर्देशक प्रिंस धीमान के नेतृत्व में बनाई गई इस फिल्म का निर्माण चौहान स्टूडियो के कनुभाई चौहान ने किया है, जबकि इसे पैनोरमा स्टूडियोज़ द्वारा 16 मई 2025 को वैश्विक स्तर पर रिलीज़ किया जाएगा। जोश, जुनून और जज़्बात से भरी केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ इस साल की सबसे बहुचर्चित ऐतिहासिक फिल्मों में से एक बनने की पूरी क्षमता रखती है।

ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें: : https://youtu.be/nDAZqAuk5eM

ये भी पढ़ें: महाकाल की भक्ति में लीन हुईं कावेरी प्रियम, बोलीं- यहां की ऊर्जा को शब्दों में बयां करना मुश्किल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें