Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

एड शीरन ने की आयुष्मान खुराना से मुलाकात, अरमान मलिक के साथ ‘बुट्टा बोम्मा’ गाने पर किया नृत्य

March 13, 2024

एड शीरन ने की आयुष्मान खुराना से मुलाकात, अरमान मलिक के साथ ‘बुट्टा बोम्मा’ गाने पर किया नृत्य

मुंबई: ब्रिटेन के प्रख्यात गायक एवं सगीतकार एडवर्ड क्रिस्टोफर शीरन ने शनिवार को मुंबई में अपने संगीत समारोह से पहले अभिनेता आयुष्मान खुराना और संगीतकार अरमान मलिक से मुलाकात की।

मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स मैदान में 33 वर्षीय गायक का संगीत कार्यक्रम है। वह इस सप्ताह के शुरुआत दिनों में मुंबई पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने एक विद्यालय में छोटे बच्चों के लिए एक संगीत बजाया। खुराना ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शीरन के साथ एक पोलरॉइड तस्वीर साझा की।

अभिनेता ने उनकी फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘‘एड के साथ बिताए गए मेरे समय की एक पोलेरॉइड तस्वीर। आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।’’ मलिक ने भी शीरन से मुलाकात की और बुधवार को ‘शेप आॅफ यू’ गायक के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया। मलिक द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो में दोनों अभिनेता अल्लू अर्जुन की 2020 की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो के “बुट्टा बोम्मा” गाने पर नाच रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें