Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘एक चतुर नार’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, जानें दूसरे दिन की कलेक्शन

September 14, 2025

‘एक चतुर नार’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, जानें दूसरे दिन की कलेक्शन

Ek Chatur Naar Box Office : दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश अभिनीत कॉमिक थ्रिलर एक चतुर नार ने रिलीज़ के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बढ़त दर्ज की। बता दें कि उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शनिवार को ₹1.35 करोड़ की कमाई करते हुए दो दिनों में कुल ₹2.39 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

पहले दिन की कमाई
फिल्म ने शुक्रवार को रिलीज़ के पहले दिन ₹1.04 करोड़ की कमाई की थी। शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक रही और दर्शकों ने इसके हास्य और रोमांचक कहानी को खूब सराहा।

दूसरे दिन की उछाल
शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर ₹1.35 करोड़ पर पहुंच गई। यह उछाल साफ दर्शाता है कि दर्शक फिल्म की अनोखी पटकथा और चुटीले संवादों को पसंद कर रहे हैं।

पहला दिन: ₹1.04 करोड़
दूसरा दिन: ₹1.35 करोड़
कुल: ₹2.39 करोड़ (2 दिन)

बता दें कि फिल्म की मुख्य जोड़ी दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। खास तौर पर महिला दर्शक फिल्म की स्मार्ट कहानी और कलाकारों के शानदार अभिनय की तारीफ कर रही हैं। वहीं टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत और मेरी गो राउंड स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण उमेश शुक्ला, आशीष वाघ और जीशान अहमद ने किया है। उमेश शुक्ला के निर्देशन में तैयार यह कॉमिक थ्रिलर अपनी बुद्धिमानी भरी पटकथा और मनोरंजक अंदाज के लिए चर्चा में है। एक चतुर नार अब आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। शुरुआती दो दिनों में शानदार प्रदर्शन के बाद उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें- Video: रोहित शर्मा और पत्नी रितिका का मजेदार वीडियो वायरल, फैंस बोले- पत्नी के आगे तो शेर भी भीगी बिल्ली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें