Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ekta Kapoor ने WAVES समिट 2025 में लॉन्च की ‘मध्यप्रदेश 2.0’ फिल्म पॉलिसी, प्रदेश बनेगा नया ग्लोबल शूटिंग हब

May 5, 2025

Ekta Kapoor ने WAVES समिट 2025 में लॉन्च की ‘मध्यप्रदेश 2.0’ फिल्म पॉलिसी, प्रदेश बनेगा नया ग्लोबल शूटिंग हब

एंटरटेनमेंट डेस्क : कंटेंट क्वीन और एमी अवॉर्ड विजेता निर्माता एकता आर कपूर ने WAVES समिट 2025 में ‘मध्यप्रदेश 2.0’ फिल्म पॉलिसी का भव्य शुभारंभ किया। इस नई नीति को न केवल पारंपरिक फिल्म निर्माण के लिए, बल्कि गेमिंग, एनिमेशन और VFX इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। समिट के दौरान कपूर ने कहा, “मध्यप्रदेश अब भारत का नया प्रीमियम शूटिंग डेस्टिनेशन बनने की ओर अग्रसर है।

-सिनेमाई विरासत और भविष्य का मेल

एकता कपूर ने अपने संबोधन में मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों की तारीफ करते हुए कहा, “यहां विजुअल्स से लेकर विरासत तक, सबकुछ फिल्म निर्माण के लिए आदर्श है।” उन्होंने नई पॉलिसी को “फिल्ममेकर्स के लिए गेम-चेंजर” बताते हुए राज्य सरकार से अर्थिक रिबेट और इंफ्रास्ट्रक्चर समर्थन की वकालत की। उन्होंने स्पेन जैसे इंटरनेशनल फिल्म हब्स का उदाहरण देते हुए कहा कि “अगर मध्यप्रदेश में भी ऐसा ही सपोर्ट मिले, तो यह ग्लोबल लेवल पर एक बड़ी पहचान बना सकता है।”

-आत्मिक जुड़ाव और विज़नरी वर्ल्ड-बिल्डिंग

कपूर ने खास तौर पर उज्जैन का ज़िक्र करते हुए उसकी आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “उज्जैन जैसे शहर से आत्मा का जो रिश्ता बनता है, वह कोई और जगह नहीं दे सकती। अगर हम इस शहर की विरासत को केंद्र में रखकर चार साल का वर्ल्ड-बिल्डिंग प्रोजेक्ट करें, तो ये कंटेंट से कहीं आगे की बात होगी — यह एक अनुभव बन जाएगा।”

-कमिटमेंट से आगे बढ़ता विज़न

एकता कपूर ने सिर्फ सुझाव नहीं दिए, बल्कि एक ठोस कमिटमेंट भी किया। उन्होंने घोषणा की कि अपने आने वाले 8-10 फिल्मों और 18-19 शोज़ में से कम से कम एक प्रोजेक्ट की शूटिंग अगले 12 महीनों के भीतर मध्यप्रदेश में शुरू की जाएगी। उनकी टीम के सीईओ संजय और डिजिटल हेड अपर्णा भी इस दिशा में सक्रिय योजना बना रहे हैं।

-‘मध्यप्रदेश 2.0’ — तकनीक और क्रिएटिविटी का संगम

नवीनतम फिल्म पॉलिसी में पारंपरिक सिनेमा के साथ-साथ गेमिंग, एनीमेशन और VFX सेक्टर को विशेष महत्व दिया गया है। यह बदलाव राज्य को देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पॉलिसी में ‘वन-स्टॉप शॉप’ मॉडल, फास्ट ट्रैक परमिशन और आर्थिक प्रोत्साहन जैसे महत्वपूर्ण सुधार शामिल किए गए हैं।

-ग्लोबल एंटरटेनमेंट मैप पर मध्यप्रदेश की दस्तक

ऐतिहासिक धरोहर, सुंदर लोकेशन्स और अब आधुनिक शूटिंग सुविधाओं के साथ, ‘मध्यप्रदेश 2.0’ सिर्फ एक पॉलिसी नहीं, बल्कि एक विज़न है — जो प्रदेश को न केवल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि इंटरनेशनल प्रोडक्शन हाउसों के लिए भी एक आकर्षक गंतव्य बना सकता है। एकता कपूर का यह विश्वास, कि मध्यप्रदेश अगले दशक में एशिया का नया शूटिंग पावरहाउस बन सकता है, न सिर्फ राज्य के लिए एक बड़ी उम्मीद है, बल्कि भारतीय कंटेंट इंडस्ट्री के लिए भी एक प्रेरणादायक संकेत है।

ये भी पढ़ें- देशभर में आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत? जानें CNG और PNG के रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें