Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिन ब दिन बढ़ रहीं Elvish Yadav की मुश्किलें, Social Media से मिले साक्ष्य केस डायरी में दर्ज

March 20, 2024

दिन ब दिन बढ़ रहीं Elvish Yadav की मुश्किलें, Social Media से मिले साक्ष्य केस डायरी में दर्ज

नोएडाः रेव पार्टी में साँपों के जहर सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद यूटयूबर एलविश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आईटी एक्सपर्ट की एक टीम उसके सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल रही है। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य जगहों पर अपलोड वीडियो को जाँच की जा रही है। इन सबका ब्यौरा पुलिस अपनी केस डायरी में दर्ज कर रही है। इसके बाद चाजर्शीट दाखिल की जाएगी। इसके साथ-साथ पुलिस रेव पार्टी के आयोजकों का ब्यौरा भी जुटा रही है और ये भी पता लगा रही है की इन पार्टियाें में कौन-कौन आता था।

सूत्रों की मानें तो जल्द ही पुलिस एल्विश की रिमांड के लिए भी आवेदन कर सकती है। जिन जगहों पर एल्विस रेव पार्टी किया करता था उन जगहों पर भी पुलिस उसे ले जा सकती है। इसके साथ- साथ इस केस में पकड़े गए अन्य लोगों से आमना-सामना कराकर भी एक बार फिर पूछताछ हो सकती है। दूसरी तरफ गुड़गांव पुलिस भी एल्विश को वहां दर्ज केस के सिलसिले में रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। एलविश को ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल की हाई सिक्योरिटी बैरेक में शिफ्ट करने के पीछे भी एक बड़ी वजह बताई जा रही है।

सूत्रों ने बताया है कि जेल में भी कई कुख्यात गैंग के बदमाश बंद है जिसके चलते एल्विश को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। सोशल मीडिया पर एलविश यादव की फॉलोइंग बहुत ज्यादा है और उसके फॉलोअर्स और फैंस लगातार सोशल मीडिया पर मैसेज कर रहे हैं। कई बार वे अपनी भड़ास पुलिस पर निकलते भी दिखाई देते हैं।

सोशल मीडिया पर एल्विश ने अपना सफर 2016 में शुरू किया था और अब उसके 1.49 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। अपने वीडियो को हिट करने के लिए उसने कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करता था। इनमें लग्जरी गाड़ियाँ, लोकेशन और जीव-जंतु भी होते थे। उसने साँप और विदेशी लड़कियों के साथ भी कई वीडियो अपने सोशल मीडिया पर डाले हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें