Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Emergency OTT Release: फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन OTT पर भी होगी रिलीज

February 21, 2025

Emergency OTT Release: फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन OTT पर भी होगी रिलीज

Emergency OTT Release: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। जिसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी।

बता दें कि ये फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फिल्म्स निर्मित, फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार निभाया है। वही फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

कंगना रनौत में इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर कर दी जानकारी

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ‘इमरजेंसी 17 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

ये कलाकार आएंगे अहम भूमिका में नज़र

बता दे फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन,श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना ने इमरजेंसी में अभिनय करने के साथ ही फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया है। इमरजेंसी में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण,श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी, मिलिंद सोमन फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ,महिमा चौधरी पुपुल जयकर, विशाक नायर संजय गांधी और दिवंगत सतीश कौशिक जगजीवन राम के किरदार में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें