Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

23 साल बाद भी ‘आंखें’ का क्रेज बरकरार, फैंस ने इस एनिवर्सरी पर की सीक्वल की मांग

March 26, 2025

23 साल बाद भी ‘आंखें’ का क्रेज बरकरार, फैंस ने इस एनिवर्सरी पर की सीक्वल की मांग

एंटरटेनमेंट डेस्क: विपुल अमृतलाल शाह द्वारा डायरेक्टेड फिल्म आंखें जब आई थी, तब इसने एक नया ट्रेंड सेट कर दिया था। हीस्ट थ्रिलर के इस अनोखे कॉन्सेप्ट, शानदार स्टारकास्ट और जबरदस्त कहानी ने इसे कल्ट फिल्म बना दिया। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, सुष्मिता सेन, परेश रावल और आदित्य पंचोली स्टारर ये फिल्म सुपरहिट रही और आज भी लोग इसे उतनी ही पसंद करते हैं।

अब जब आंखें अगले महीने अपने 23 साल पूरे करने जा रही है, तो सोशल मीडिया पर फैंस इसके सीक्वल की डिमांड कर रहे हैं। हर तरफ लोग विपुल अमृतलाल शाह से अपील कर रहे हैं कि वो जल्दी से आंखें 2 की घोषणा करें।

यहां देखें नेटिज़न्स द्वारा मिल रहे रिएक्शंस –

एक यूजर ने लिखा, “विपुल शाह की आंखें कल्ट हीस्ट फिल्म थी और आज भी उतनी ही शानदार लगती है। पार्ट 2 कब देखने को मिलेगा #Amitabh #Akshay?”

एक और नेटिज़न ने लिखा, “अमिताभ-अक्षय की आंखें को 23 साल हो गए… प्रोड्यूसर साहब, सीक्वल अनाउंस कीजिए!”

एक नेटिज़न ने कहा, “आंखें वाकई मास्टरपीस है, कई बार देखी है, लेकिन असली ट्विस्ट तो अभी बाकी लगता है। सीक्वल बनना चाहिए… ब्लॉकबस्टर होगी! विपुल शाह सर, 5 अप्रैल की एनिवर्सरी पर अनाउंस कर दीजिए।”

एक नेटिज़न ने कहा, “आंखें मूवी MX प्लेयर पे देखी …भाई साब इसका पार्ट 2 आना तो बनता है…”

एक दूसरे नेटिज़न ने कहा, “बिल्कुल सही, हमें ‘आंखें’ का सीक्वल मिलना चाहिए… क्या जबरदस्त थ्रिलर थी ये फिल्म। अक्षय कुमार, विपुल शाह और अमिताभ जी, इस पर जरूर सोचिए… सालों से इस मूवी के ढेरों फैंस हैं।”

इसके अलावा, विपुल अमृतलाल शाह अपनी अगली फिल्म हिसाब लेकर आ रहे हैं, जो सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज के साथ बनाई जा रही है। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है, जबकि आशिन ए शाह को-प्रोड्यूसर हैं। हिसाब में जयदीप अहलावत और शेफाली शाह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म साल के अंत तक रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- 14 अप्रैल को तय होगा बिहार का सीएम? बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को सौंपी जिम्मेदारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें