मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिये। रणबीर कपूर, जल्द ही रश्मिका मंदाना के साथ इंडियन आइडल 14 में नजर आएंगे।
रणबीर कपूर ने कहा, इंडियन आइडल एक ऐसा शो है जिस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। इस शो में जिस तरह का टैलेंट है, वह वास्तव में हमारे देश की संस्कृति को एक अलग स्तर पर ले गया है। इसलिए इसके लिए, मैं वास्तव में इंडियन आइडल को बधाई देना चाहूंगा।