Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने की ‘Yudhra’ की रिलीज डेट की घोषणा, नए पोस्टर्स में नजर आया Siddhant Chaturvedi और Malavika Mohanan का इंटेंस लुक

August 26, 2024

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने की ‘Yudhra’ की रिलीज डेट की घोषणा, नए पोस्टर्स में नजर आया Siddhant Chaturvedi और Malavika Mohanan का इंटेंस लुक

मुंबई : एक्सेल एंटरटेनमेंट की आगामी एक्शन थ्रिलर ‘युध्रा’ अभी से ही सुर्खियों में है, और नए पोस्टर रिलीज के साथ अब एक्साइटमेंट और बढ़ गई है, जिनमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन नजर आ रहे हैं। नए पोस्टर्स ने फैंस को उत्साहित कर दिया है और वे यह देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि फिल्म कैसी होगी।

सोलो पोस्टर में सिद्धांत को एक नई एक्शन फिल्म में खून से लथपथ और एनर्जी और डिटरमिनेशन से भरपूर दिखाया गया है। उनके इंटेंस लुक से पता चलता है कि “युध्रा” में बहुत सारा जबरदस्त एक्शन होने वाला है। दूसरे पोस्टर में सिद्धांत और मालविका मोहनन को एक साथ दिखाया गया है, दोनों ही इंटेंस और एक्शन के लिए तैयार दिख रहे हैं। उनकी दमदार केमिस्ट्री फैंस को और ज्यादा देखने के लिए उत्सुक कर रही है।

मॉम जैसी फिल्म बनाने वाले रवि उदयवार द्वारा डायरेक्टेड ‘युध्रा’ सिद्धांत के लिए एक बड़ा पल है, क्योंकि इसमें वह एक नई तरह की भूमिका निभा रहे हैं। एक्टर ने अपनी एक्शन से भरपूर भूमिका के लिए MMA, किकबॉक्सिंग और जिउ-जित्सु की कड़ी ट्रेनिंग ली है। उनकी मेहनत पोस्टर्स में साफ दिखाई दे रही है, जो एक मजबूत एक्शन हीरो के रूप में उनके ट्रांफोर्मेशन पर रोशनी डालता है। बता दें कि यह फिल्म मालविका की हिंदी सिनेमा में डेब्यू फिल्म भी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

फैंस सिद्धांत को अब तक की उनकी सबसे स्टाइलिश और एनर्जेटिक अवतार में देखने के लिए उत्सुक हैं, कहना होगा की ‘युध्रा’ में उनकी परफॉर्मेंस एक बड़ी छाप छोड़ने वाली है। यह फिल्म सिद्धांत का एक नया साइड दिखाएगी जिसे दर्शकों ने पहले नहीं देखा है, जो उन्हें एक वर्सेटाइल और एंगेज करने वाले एक्टर के रूप में उनकी जगह को मजबूत करेगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट के लिए 2024 एक शानदार साल साबित होने वाला है। “मडगांव एक्सप्रेस”, “मिर्जापुर 3” और “एंग्री यंग मेन” के साथ उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूसर, ‘युध्रा’ में मालविका मोहनन भी हैं, जिनकी भूमिका पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। रवि उदयवार द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 20 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी और उम्मीद है कि यह साल की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर में से एक होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें