Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने “Yudhra” से जारी किए Siddhant Chaturvedi और Malavika Mohanan के शानदार कैरेक्टर पोस्टर, 29 अगस्त को ट्रेलर होगा रिलीज

August 27, 2024

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने “Yudhra” से जारी किए Siddhant Chaturvedi और Malavika Mohanan के शानदार कैरेक्टर पोस्टर, 29 अगस्त को ट्रेलर होगा रिलीज

मुंबई : फैंस बेसब्री से ‘युध्रा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और वे इसके कुछ जबरदस्त पोस्टर्स को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जो पहले से ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पोस्टर में फिल्म की इंटेंस और एक्शन से भरपूर झलक दिखाई गई है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्पॉटलाइट में हैं। फिल्म के मेकर्स, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कैरेक्टर पोस्टर्स से पर्दा उठाया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है,

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

सिद्धांत चतुर्वेदी एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां वो एक गुस्से से भरे और बदले की आग में जल रहे युध्रा का किरदार निभा रहे हैं। उनका इंटेंस लुक और शिद्दत से भरा अंदाज़ देख कर फैंस बहुत उत्साहित हो गए हैं, जो एक एक्शन से भरपूर फिल्म का वादा कर रहा है। दूसरे पोस्टर में मालविका मोहनन को निखत के रूप में दिखाया गया है, जो युध्रा के लिए एक मजबूत इमोशनल सपोर्ट है। कहना होगा की वह पोस्टर में खूबसूरत लग रही हैं। उनका लुक एक कॉम्प्लेक्स कैरेक्टर की ओर इशारा करता है, जो कहानी में गहराई लाएगा और युध्रा के लिए समझदारी की आवाज बनेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन के बीच की केमिस्ट्री की पहले से ही तारीफ हो रही है और फैंस पहले से यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वे स्क्रीन पर एक साथ कैसे नजर आएंगे। मालविका, जिन्होंने हाल ही में फिल्म तंगलान में अपनी भूमिका के लिए काफी तारीफ हासिल की है, वह अपने मजबूत टेलेंट को युध्रा में लेकर आ रही हैं, जिससे फिल्म के लिए उत्साह और भी बढ़ गया है। वहीं, कल जारी किए गए फिल्म के पोस्टर को फैंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिन्होंने पोस्टर के इंटेंस लुक और लीड एक्टर्स के मजबूत प्रेजेंस की खूब तारीफ की है।

उत्साह बढ़ने के साथ ही एक्सेल एंटरटेनमेंट ने यह भी घोषणा कर दी है कि फिल्म का ट्रेलर 29 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। ‘युध्रा’ 20 सितंबर को रिलीज होने वाली है और इन कैरेक्टर पोस्टर्स ने इस फिल्म के लिए उत्साह बढ़ा दिया है, जो एक थ्रिलिंग फिल्म होने का वादा करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें