Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्सेल एंटरटेनमेंट की Hrithik Roshan स्टारर “लक्ष्य” अपने 20 साल बाद फिर हुई सिनेमाघरों में रिलीज

June 21, 2024

एक्सेल एंटरटेनमेंट की Hrithik Roshan स्टारर “लक्ष्य” अपने 20 साल बाद फिर हुई सिनेमाघरों में रिलीज

मुंबई : एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ऋतिक रोशन स्टारर बॉलीवुड की पॉपुलर क्लासिक फिल्म “लक्ष्य” की 20वीं एनिवर्सरी मनाने के लिए उसे रिलीज कर दिया है। इस तरह से यह फिल्म आपके नजदीकी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। 18 जून 2004 को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी, बेहतरीन परफॉर्मेंस और खुद की खोज में साथ देशभक्ति के टाइमलेस संदेश से दुनिया भर में लोगों का दिल जीत लिया है। अब, यह फिल्म एक बार फिर से सभी वाइब्स को वापस लाते हुए बड़े पर्दे पर लौट आई है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए, मेकर्स ने ट्रेलर शेयर कर कैप्शन में लिखा है: “अपने नजदीकी पीवीआर आइनॉक्स थिएटर में लक्ष्य देखने का अनुभव फिर से लें। अभी अपनी टिकटें बुक करें।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

इस मौके पर उत्साह बढ़ाने के लिए, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लक्ष्य जैसी टाइमलेस क्लासिक को फिर से 21 जून 2024 से रिलीज करने की घोषणा कर दी है। फिल्म को पब्लिक के लिए 50 से ज्यादा PVR आईनॉक्स सिनेमाघरों में भारत के 20 से ज्यादा शहरों में स्क्रीन किया गया है। इस खास कॉनेमेटिक इवेंट से अब दर्शकों को “लक्ष्य” के जादू को बड़े पर्दे पर दोबारा जीने का मौका मिल रहा है, जहां वह फिल्म के शक्तिशाली विषय और यादगार लम्हों को फिर से अनुभव कर सकते हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा को फाउंडेड एक्सेल एंटरटेनमेंट, ने हमेशा अपने दर्शकों को ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने हमेशा जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल चाहता है, जैसी कई फिल्मों से दर्शकों को हमेशा एंटरटेन किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें