Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्सेल एंटरटेनमेंट की “Yudhra” में देखने मिलेगा मुंबई की मशहूर सड़कों पर फिल्माया गया जबरदस्त बाइक चेज सीन

September 10, 2024

एक्सेल एंटरटेनमेंट की “Yudhra” में देखने मिलेगा मुंबई की मशहूर सड़कों पर फिल्माया गया जबरदस्त बाइक चेज सीन

मुंबई : एक्सेल एंटरटेनमेंट की आने वाली एक्शन थ्रिलर “युध्रा” एक मच अवेटेड फिल्म है, जिसका दर्शक इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर के रिलीज के बाद से, दर्शक उसकी थ्रिल से भरी दुनिया को लेकर बहुत उत्साहित हैं और उसे देखने के लिए बेकरार हैं। फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन्स हैं, इतना ही नहीं फिल्म में बाइक चेज सीक्वेंस भीं है, जिसे मुंबई की फेमस स्ट्रीट्स पर फिल्माया गया है।

‘युध्रा’ ने दिखा दिया है कि यह साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक होने वाली है। ट्रेलर ने अपने दमदार एक्शन सीन्स से सभी को चौंका दिया है। इस तरह से फिल्म में दर्शकों को मुंबई की मशहूर सड़कों पर फिल्माया गया एक जबरदस्त बाइक चेज़ सीन भी देखने मिलने वाला है। बता दें कि यह टीम द्वारा फिल्माए गए सबसे मुश्किल एक्शन सीन्स में से एक है, जिसमें शहर के आसपास के कई जाने माने लोकेशंस को शामिल किया गया है।

ट्रेलर में मौजूद एक्शन ने पहले से ही सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, ऐसे में फिल्म का बाइक चेज़ वाला सीन फिल्म का खास और थ्रिल करने वाला हिस्सा होने वाला है। ट्रेलर के धमाकेदार एक्शन को देखने के बाद सभी की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में अनोखे और स्टाइलिश एक्शन सीन देखने के लिए सभी बहुत उत्सुक हैं, जो ‘डॉन’ जैसी चर्चित एक्शन फ्रेंचाइजी बनाने के लिए जाने जाते हैं।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस, युध्रा 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्टारर इस फिल्म में गजराज राव, राम कपूर, राज अर्जुन और राघव जुयाल जैसी शानदार सपोर्टिंग कास्ट भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें