Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘I Am Legend 2’ में Will Smith के साथ काम करने को लेकर बढ़ रही एक्साइटमेंट : Michael B Jordan

June 6, 2024

‘I Am Legend 2’ में Will Smith के साथ काम करने को लेकर बढ़ रही एक्साइटमेंट : Michael B Jordan

लॉस एंजेलिस : हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ स्टारर फिल्म ‘आई एम लीजेंड’ के दूसरे पार्ट की कहानी अभी लिखी जा रही है, जिसमें एक्टर माइकल बी जॉर्डन नजर आएंगे। हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने को लेकर जॉर्डन काफी एक्साइटेड हैं। जॉर्डन ने बताया कि , ’हम अभी भी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और उसे बेहतर बना रहे हैं। उन्होंने कहा, ’फिल्म की रिलीज डेट समेत बाकी चीजों को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है।

मुझे ठीक से पता नहीं है कि हम इस फिल्म की शूटिंग कहां करेंगे, लेकिन मैं स्टार विल स्मिथ के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। जॉर्डन ने बताया कि वह लंबे समय से स्मिथ के साथ काम करना चाहते थे। वह उन्हें अपना आइडियल मानते है। मिली रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने कहा, ‘मैं लंबे समय से जिस व्यक्ति को अपना आइडियल मानता रहा हूं, उनके साथ काम करने का मुझे बेसब्री से इंतजार है। मैं वाकई बेहद एक्साइटेड हूं। ‘आई एम लीजेंड’ का डायरेक्शन फ्रांसिस लॉरेंस ने किया था।

यह एक साइंस फिक्शन फिल्म थी, जिसमें स्मिथ ने वायरोलॉजिस्ट रॉबर्ट नेविल का रोल निभाया, जो न्यूयॉर्क शहर में खतरनाक वायरस से बचने वाला एकमात्र व्यक्ति है। इस वायरस की वजह से कई लोग मर चुके हैं और जो जिंदा हैं, वो जॉम्बी बन रहे हैं। नेविल इस वायरस का इलाज ढूंढने की कोशिश करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉर्डन जल्द ही ‘फ्रूटवेल स्टेशन’, ‘क्रीड’ और ‘ब्लैक पैंथर’ निर्देशक रयान कूगलर की नई फिल्म में नजर आने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें