Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर्स की एक्सक्लूसिव बातचीत, सिर्फ ‘Game Changers’ पर प्रोमो हुआ रिलीज

January 30, 2025

भारतीय सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर्स की एक्सक्लूसिव बातचीत, सिर्फ ‘Game Changers’ पर प्रोमो हुआ रिलीज

Game Changers : फिल्म ट्रेड के जाने-माने एनालिस्ट कोमल नाहटा एक दमदार पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स’ लेकर आ रहे हैं। अपने एकदम सही रिव्यू और अनालिसिस से हमेशा दर्शकों को गाइड करने वाले कोमल नाहटा इस बार फैंस को उनके फेवरेट डायरेक्टर्स के और करीब लाने वाले हैं। ‘गेम चेंजर्स’ में कोमल नाहटा 12 जाने-माने फिल्ममेकर्स से खास बातचीत करने वाले हैं, जिनमें राजकुमार हिरानी, जोया अख्तर, करण जौहर, सूरज बड़जात्या, रोहित शेट्टी, मधुर भंडारकर, राम गोपाल वर्मा, इम्तियाज अली, नितेश तिवारी, अमर कौशिक, सुभाष घई और संदीप रेड्डी वांगा शामिल हैं।

 

हर एपिसोड में होगी छोटी लेकिन दमदार चर्चा, जो सिनेमा के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। कोमल नाहटा की इनसाइट्स पर हमेशा से दर्शकों का भरोसा रहा है, और ये पॉडकास्ट और भी दिलचस्प चर्चाओं का वादा कर रहा है। प्रोमो रिलीज़ हो चुका है, और एक्साइटमेंट अपने पीक पर है! 2 फरवरी को पहला एपिसोड आने वाला है, और अब इंतजार करना मुश्किल हो रहा है!

‘गेम चेंजर्स’ के साथ कोमल नाहटा इंडियन सिनेमा पर होने वाली बातचीत का अंदाज ही बदलने वाले हैं! ऐसा कुछ सुनने को मिलेगा, जो पहले कभी नहीं हुआ। देखना मत भूलिए! ‘गेम चेंजर्स’ के यूट्यूब चैनल पर ट्यून इन करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें