Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्टार प्लस के शो “इस इश्क का रब रखा” में रणबीर के रोल के लिए Fahmaan Khan ने अपनी तैयारी के बारे में की बात

September 16, 2024

स्टार प्लस के शो “इस इश्क का रब रखा” में रणबीर के रोल के लिए Fahmaan Khan ने अपनी तैयारी के बारे में की बात

मुंबई : स्टार प्लस अपने दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने के लिए एक नए शो “इस इश्क का रब रखा” के साथ तैयार है, जिसमें फहमान खान, रणबीर और सोनाक्षी बत्रा, मेघला की भूमिका में हैं। मेघला बंगाली बैकड्रॉप से आती हैं, जबकि रणबीर पंजाबी बैकड्रॉप से है। हाल ही में “इस इश्क का रब रखा” के मेकर्स ने शो का एक दिलचस्प प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में दिखाया गया है कैसे मेघला, जो बंगाली है, और रणबीर, जो पंजाबी है, अलग-अलग संस्कृतियों और मान्यतायों से आते हैं। प्रोमो ये भी दिखाता है कि यह दोनों अलग-अलग पर्सनैलिटी किस तरह से एक साथ आते हैं और उनकी जिंदगी में क्या क्या होता है, जिससे दर्शक उन्हें देखने के लिए टीवी स्क्रीन से जुड़े हुए रहेंगे। प्रोमो में बाजवा परिवार और सेन परिवार के बीच संस्कृतियों का टकराव दिखाया गया है। चूंकि ये दोनों परिवार बहुत अलग बैकड्रॉप वाले हैं, इसलिए यह तय है की दर्शकों के बीच उत्साह और रुचि पैदा होने वाला है।

फहमान खान शो “इस इश्क का रब रखा” में रणबीर का किरदार निभाएंगे। उनका किरदार पंजाबी बैकड्रॉप से आने वाला एक पायलट है। बता दें कि स्टार प्लस के साथ यह उनका दूसरा काम है और दर्शक उन्हें फिर से एक्शन में देखने के लिए उत्साहित हैं। एक्टर ने इससे पहले “इमली”, “धर्मपत्नी” और “कृष्णा मोहिनी” जैसे शो में काम किया है। अब, एक पायलट की भूमिका निभाते हुए, फहमान खान को देखना बेहद खास होने वाला है, और हम उन्हें देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

स्टार प्लस के शो इस इश्क का रब्ब रखा के फहमान खान उर्फ ​​रणबीर ने शेयर करते हुए कहा है, “प्रोमो में बताया गया है कि, जैसा कि टाइटल से पता चलता है, यह शो प्यार के बारे में है और कैसे दो परिवार एक साथ आते हैं, कैसे दो संस्कृतियाँ एक साथ आती हैं। मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश और उत्साहित हूँ। मैं रणबीर नाम के पायलट का किरदार निभा रहा हूँ और इसे निभाना मेरे लिए एक अलग तरह का अनुभव है। मैंने प्लेन कैसे उड़ाया जाता है, इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए काफी रिसर्च किया ताकि इसे और ज्यादा रियलिस्टिक दिखा सकूँ।

पंजाबी का किरदार निभाना मेरे लिए चुनौती भरा लेकिन मज़ेदार रहा है। इस किरदार की अपनी खासियतें और अंदाज़ हैं, और ऐसे किरदार को निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। यह एक चुनौती है, लेकिन मैं हमेशा कुछ नया करने के लिए उत्सुक रहता हूँ। एक चीज जो मैंने सीखी है, वह यह है कि हर नए प्रोजेक्ट के साथ, आपको नए सिरे से शुरुआत करनी होती है। यह क्रिकेट की तरह है—पहले चाहे कितने भी रन बनाए हों, हर बार शुरुआत से ही खेलना पड़ता है। फहमान और रणबीर दोनों अपने परिवार को बहुत महत्व देते हैं। वे अपने परिवार का ख्याल रखते हैं और मुश्किल हालात में भी शांत रहने की कोशिश करते हैं।” ‘इस इश्क का रब रखा’ 16 सितंबर से शाम 7.20 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें