इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल, जो हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में विलेन के किरदार में नजर आए थे, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं, बल्कि उनकी सगाई है। 53 साल की उम्र में अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर Gabriella Demotriades से सगाई कर ली है। दोनों पिछले कई सालों से एक-दूसरे के साथ हैं और अब उन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है।
विरल भयानी ने शेयर की सगाई की तस्वीर
अर्जुन रामपाल की सगाई की जानकारी सबसे पहले सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अर्जुन और गैब्रिएला की एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो गई। फैन्स अर्जुन को बधाइयाँ दे रहे हैं और उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।
View this post on Instagram
रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में हुआ खुलासा
अर्जुन रामपाल की सगाई की पुष्टि Rhea Chakraborty के पॉडकास्ट के दौरान हुई। पॉडकास्ट के एक टीजर में गैब्रिएला ने अपने रिश्ते को लेकर इशारा किया था। इसके बाद अर्जुन ने साफ-साफ बताया कि वे दोनों सगाई कर चुके हैं। अर्जुन ने कहा कि उन्होंने इस खास बात की घोषणा पॉडकास्ट के जरिए ही करने का फैसला किया था।
6 साल से साथ हैं अर्जुन और गैब्रिएला
बता दें कि अर्जुन रामपाल और Gabriella Demotriades लगभग 6 साल से एक-दूसरे के साथ हैं। इस कपल के दो बेटे भी हैं। बड़ा बेटा एरिक अप्रैल 2019 में पैदा हुआ था। छोटा बेटा आरिव साल 2023 में जन्मा। हालांकि दोनों ही पब्लिक फिगर हैं, फिर भी उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन को ज्यादातर निजी ही रखा है।
ये भी देखेंः ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਤੇ ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ DC Himanshu Jain ਤੋਂ ਸੁਣੋ ਕੀ ਹੈ ਲੁਧਿਆਣੇ ਦਾ ਮਾਹੌਲ
सोशल मीडिया से दूरी, कभी-कभार शेयर करते हैं झलक
अर्जुन और Gabriella अक्सर सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रहते हैं। वे कभी-कभार ही अपने बच्चों या फैमिली लाइफ की तस्वीरें शेयर करते हैं। दोनों हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी निजी जिंदगी लाइमलाइट से दूर रहे।
रिश्ते की शुरुआत पर अर्जुन ने सुनाया मजेदार किस्सा
पॉडकास्ट बातचीत के दौरान अर्जुन रामपाल ने अपने रिश्ते की शुरुआत को लेकर एक मजेदार बात भी साझा की। उन्होंने हँसते हुए कहा कि शुरुआत में वे गैब्रिएला की खूबसूरती की वजह से उनकी ओर आकर्षित हुए थे। लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि गैब्रिएला सिर्फ सुंदर ही नहीं, बल्कि उनका व्यक्तित्व भी बेहद गहरा और समझदार है।

कौन हैं गैब्रिएला डेमोट्रियाडेस
गैब्रिएला डेमोट्रियाडेस का जन्म और पालन-पोषण दक्षिण अफ्रीका में हुआ है। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। मॉडलिंग के साथ-साथ गैब्रिएला ने फैशन डिजाइन की पढ़ाई भी की। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत के सनसाइड स्थित एक विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइन में शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में छोटे-मोटे रोल किए और फिर अपना खुद का फैशन बिजनेस शुरू किया।
खुद का क्लोथिंग ब्रांड भी किया लॉन्च
गैब्रिएला ने अपना खुद का क्लोथिंग ब्रांड ‘डेमे’ (Deme) लॉन्च किया और इसके साथ ही VRTT Vintage नाम से फैशन ब्रांड की भी शुरुआत की। भले ही कई लोग उन्हें अर्जुन रामपाल की पार्टनर के रूप में जानते हों, लेकिन गैब्रिएला ने अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई है।
अब शादी का इंतजार
अब सगाई के बाद अर्जुन रामपाल और Gabriella Demotriades की शादी को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं और जल्द ही अर्जुन को दूल्हे के रूप में देखने का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः ISIS हमले में 2 अमेरिकी सैनिकों समेत 3 की मौत, राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्रवाई की चेतावनी दी