Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी के बंधन में बंधी मशहूर अभिनेत्री एवं एक्टिविस्ट Swara Bhaskar, जानिए कौन हैं उनके पति

February 16, 2023

शादी के बंधन में बंधी मशहूर अभिनेत्री एवं एक्टिविस्ट Swara Bhaskar, जानिए कौन हैं उनके पति

मुंबई: बॉलीवुड जगत से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। फ़िल्मी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फहाद जिरार अहमद से शादी कर ली है। अपनी शादी की जानकारी स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर दी। फहाद ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को रीट्वीट कर लोगों को दोनों की शादी की खबर दी है। उन्होंने अपनी लवलाइफ के साथ-साथ अपनी कोर्ट मैरिज की डेट को भी रिवील की। स्वरा भास्कर के फैंस उनकी शादी की खबरों को लेकर काफी हैरान हैं।

 

आइए बताते हैं कौन हैं स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद
स्‍वरा भास्‍कर के पति फहाद अहमद समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के स्‍टेट प्रेस‍िडेंट हैं। स्वरा भास्कर ने ट्वीटर पर एक वीडियो भी सांझा किया है। जिसमें उन्होंने अपनी मुलाकात और पति की राजनैतिक रैलियों की झलक भी दिखाई। स्वरा भास्कर की फहाद जिरार अहमद के साथ पहली मुलाकात रैली के दौरान हुई थी। ये प्रोटेस्ट रैली थी जहां वह नारे लगाती नजर आ रही हैं। साथ ही अपनी और फहाद की वॉट्सऐप चैट भी दिखाई। ये चैट मार्च 2020 की है, जहां फहाद ने उन्हें अपनी बहन की शादी में इनवाइट किया था। इस पर स्वरा ने कहा था कि मैं शूट की वजह से बिजी हूं। नहीं आ पाऊंगी दोस्त। कसम है, तुम्हारी शादी में जरूर आऊंगी।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी 2023 को कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया था। उन्होंने जो वीडियो शेयर की है उसमें दोनों कोर्ट में मैरिज के पेपर पर दस्तखत करते भी नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें