Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म ‘फिदा’ में नजर आयेंगे भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू

October 25, 2023

फिल्म ‘फिदा’ में नजर आयेंगे भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू

मुबई: भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता प्रदीप पाण्डेय चिंटू फिल्म फिदा में काम करते नजर आयेंगे। दिनकर कपूर के निर्देशन में फिल्म फिदा बनने जा रही है। इस फ़िल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। राजकुमार पाण्डेय के संगीत निर्देशन एवं ख़ुशबू जैन की आवाज़ में गीत की रिकॉर्डिंग के साथ फिल्म फिदा का भव्य मुहूर्त सम्पन्न हुआ। फ़िल्म फिदा की शूटिंग आगामी 27 नवम्बर से उत्तरप्रदेश के देव नगरी बनारस एवं सारनाथ में की जाएगी। इस फ़िल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ संयोगिता यादव एवं नवोदित आरोही अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। रवि इंटरप्राइजेज के बैनर तले बनने जा रही फिल्म फिदा के निर्माता जनक शाह हैं।फ़िल्म के लेखक हैं वीरू ठाकुर एवं संगीतकार राजकुमार पांडेय एवं गुणवंत सेन हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें