Site icon Dainik Savera Times

फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर Shyam Benegal का 90 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

नई दिल्ली: मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का आज शाम 6:30 बजे निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। बेनेगल कथित तौर पर किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। इससे पहले 14 दिसंबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। अभिनेता कुलभूषण खरबंदा, नसीरुद्दीन शाह, दिव्या दत्ता, शबाना आजमी, रजित कपूर, अतुल तिवारी, फिल्म निर्माता-अभिनेता और शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर और अन्य लोग इस भव्य समारोह का हिस्सा बने थे। बेनेगल को भारत सरकार ने 1976 में पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। उनकी सफल फिल्मों में मंथन, जुबैदा और सरदारी बेगम शामिल हैं। श्याम बेनेगल ने 1974 में फिल्म ‘अंकुर’ से निर्देशन की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला दी थी। इसके अलावा भी उन्होंने महत्वपूर्ण फिल्में बनाई थीं. उन्होंने ‘निशांत’, ‘मंथन’, ‘भूमिका’ और ‘सरदारी बेगम’ जैसी यादगार फ‍िल्में बनाईं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है।

ये भी पढ़ें: नहीं रहे ये मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन, 50 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Exit mobile version