Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फेमस स्टार Shahid Kapoor ने दिखाए अपने सुपर टोन्ड बाइसेप्स , इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

June 9, 2024

फेमस स्टार Shahid Kapoor ने दिखाए अपने सुपर टोन्ड बाइसेप्स , इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

मुंबई : बॉलीवुुड के फेमस स्टार शाहिद कपूर ने ‘हैप्पी संडे’ मनाते हुए अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह अपने बाइसेप्स दिखाते नजर आ रहे हैं। शाहिद ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की, जिसमें वह काले रंग की स्लीवलेस टीशर्ट, पैंट और बेसबॉल कैप पहने हुए अपनी मसल्ज़्स दिखाते नजर आ रहे हैं। शाहिद लंबे समय बाद क्लीन-शेव लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा: ‘हैप्पी संडे। एक्टर की पोस्ट पर सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने तीन फायर इमोजी के साथ कमेंट भी किया।

शनिवार को शाहिद पत्नी मीरा राजपूत के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए थे। दोनों को हाथों में हाथ डाले अपनी कार की तरफ बढ़ते देखा गया। उनकी हालिया रिलीज ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक यूनिक लव स्टोरी है, जिसमें एक रोबोट और इंसान को प्यार हो जाता है। इसमें कृति सेनन ने एक रोबोट की भूमिका निभाई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें