Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

तमिल और मलयालम फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता Ravikumar का कैंसर से निधन

April 5, 2025

तमिल और मलयालम फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता Ravikumar का कैंसर से निधन

चेन्नई: तमिल और मलयालम फिल्मों में अपने यादगार किरदारों के लिए मशहूर अभिनेता रविकुमार का शुक्रवार को यहां कैंसर से निधन हो गया। कलाकारों के एक संगठन नादिगर संगम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, मलयालम और तमिल सिनेमा में अपने शानदार करियर के लिए मशहूर दिग्गज फिल्म अभिनेता रविकुमार का चेन्नई में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे अंतिम श्वांस ली। इसमें बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। अभिनेता की उम्र करीब 70 वर्ष थी। रविकुमार ने कई तमिल और मलयालम फिल्मों में अभिनय किया है। अपने जीवन के अंतिम वर्षों में उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया।

ये भी पढ़ें- यूपी में युवाओं की उड़ान, ‘सीएम युवा’ पहल से 10 हजार से अधिक उद्यम खड़े 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें