Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, जल्द ही रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म धकधक

September 27, 2023

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, जल्द ही रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म धकधक

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू निर्मित फिल्म धकधक 13 अक्टूबर को रिलीज होगी। तापसी पन्नू फिल्म धक-धक से बतौर प्रोड्यूसर नया सफर शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म को तापसी पन्नू वायाकॉम 18 के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। तरुण दुदेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फातिमा सना शेख ,दीया मिर्जा, रत्ना पाठक शाह और संजना सांघी की मुख्य भूमिका है।फातिमा सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म धकधक का पोस्टर शेयर किया, जिसमें फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक शाह, दीया मिर्जा और संजना सांघी नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में चारों बाइक पर सवार हैं।

तापसी पन्नू ने फिल्म धकधक के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, मेरी चार हीरोज आपको एक ऐसे सफर पर आपको ले जाने के लिए तैयार हैं, जो आपको जिंदगी भर याद रहेगा। फिल्म ‘धक-धक’ 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें