Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म ‘Khel Khel Mein’ के जरिए फिल्मों में वापसी करेंगे Fardeen Khan, एक्टर बोले-बेहद एक्साइटेड हूं!

August 4, 2024

फिल्म ‘Khel Khel Mein’ के जरिए फिल्मों में वापसी करेंगे Fardeen Khan, एक्टर बोले-बेहद एक्साइटेड हूं!

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान फिल्म खेल खेल में के जरिए फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। फरदीन खान ने 14 साल बाद संजय लीला भंसाली की वेबसीरीज हीरामंडी से वापसी की थी। फरदीन की अब फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज होने जा रही है। फरदीन खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं आप सभी के साथ ‘खेल खेल में’ का ट्रेलर शेयर करते हुए बेहद एक्साइटेड हूं! ये पल मेरे लिए बहुत ही इमोशनल है क्योंकि ये 14 सालों में मेरी पहली थियेट्रिकल रिलीज है। बड़े पर्दे पर वापसी करना पुरानी यादों, उत्साह और कृतज्ञता से भरा एक सफर रहा है।

मुदस्सर अजीज (एमए) के साथ इस फिल्म पर काम करना अलग एक्सपीरियंस रहा है।‘दूल्हा मिल गया’फिल्म की बहुत सारी यादें ताजा हो गईं, जो किस्मत से मेरी आखिरी सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म भी थी। एमए के विजन और डेडिकेशन ने इस प्रोजेक्ट को हम सभी के लिए खास बना दिया है। और मैं इसका हिस्सा बनकर खासतौर से भाग्यशाली महसूस करता हूं। फरदीन ने लिखा, फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को, जिनके टैलेंट और जुनून ने इस कहानी को सबसे खूबसूरत तरीके से जीवंत किया है। आप में से हर एक ने फिल्म में एक अलग ही तरह का फील जोड़ी है, जिससे साथ काम करना और भी खुशी की बात हो गई।

मैं फिल्म मेकिंग के दौरान मुझे दिखाए गए गर्मजोशी, प्यार और सम्मान के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। आपने मुझे इतने लंबे समय से थियेटर से दूर रहने के बाद भी इतना वेलकमिंग महसूस कराया. धन्यवाद।मेरे परिवार, दोस्तों और फैंस को- सालों से आपका अटूट सपोर्ट मेरी ताकत रहा है। आपके प्यार और प्रेज के बिना ये वापसी संभव नहीं होती। मुझे उम्मीद है कि खेल खेल में आपको पसंद आएगी और आपके दिलों में भी उतनी ही खुशी लाएगी जितनी हमारे दिलों में है। इस सफर में मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fardeen F Khan (@fardeenfkhan)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें