Site icon Dainik Savera Times

21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर, 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट, अमित चंद्रा की ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के साथ मिलकर, अपनी फिल्म 120 बहादुर की रिलीज डेट का ऐलान किया है, जो 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी पीभीसी और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों को श्रद्धांजलि है।

1962 के भारत-चीन युद्ध के बैकड्रॉप में बनी 120 बहादुर प्रसिद्ध रिजांग ला की लड़ाई से प्रेरित है, जहां बहादुरी और बलिदान ने इतिहास रचा। फरहान अख्तर ने फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाया है। फिल्म 120 बहादुर को रजनीश ‘रज़ी’ घई ने निर्देशित किया है और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने निर्मित किया है।

ये भी पढ़ें: हाई स्कोरिंग मैचों के बाद अंकतालिका में उथल-पुथल, किसके सर पर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप?

Exit mobile version