Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Father’s Day: Varun Dhawan ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी बेटी की पहली झलक,फैंस ने बरसाया प्यार

June 16, 2024

Father’s Day: Varun Dhawan ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी बेटी की पहली झलक,फैंस ने बरसाया प्यार

मुंबई : एक्टर वरुण धवन ने रविवार को फादर्स डे के मौके पर अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई। साथ ही अपने प्यारे दोस्त जॉय की तस्वीर भी शेयर की। वरुण और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने 3 जून को अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत किया था। ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ फेम एक्टर आज फादर्स डे मना रहे हैं। इस मौके पर एक्टर ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं।एक तस्वीर में वह सफेद कुर्ता पहने हुए अपनी बेटी का नन्हा हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं।

वहीं, दूसरी तस्वीर में एक्टर अपने खास दोस्त (पालतू कुत्ते) जॉय का पंजा पकड़े हुए हैं। पोस्ट पर कैप्शन दिया गया, ‘हैप्पी फादर्स डे, मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि इस दिन को मनाने का सबसे अच्छा तरीका है बाहर जाकर अपने परिवार के लिए काम करना, इसलिए मैं बस यही करूंगा। एक लड़की का पिता बनकर इससे ज्ज़्यादा खुशी नहीं हो सकती।‘इस पोस्ट में वरुण का अपनी बेटी के प्रति प्ज़्यार देखकर फैंस के चेहरे खिल उठे। लोगों ने पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने कहा, ‘ओह… यह सबसे भाग्यशाली छोटी लड़की है, हमारी छोटी राजकुमारी।

एक अन्य यूजर ने कहा, ‘हम आपके लिए बहुत खुश हैं। दरअसल वरुण और नताशा ने जनवरी 2021 में अलीबाग में शादी की थी। अभिनय की बात करें तो वरुण आखिरी बार नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘बवाल’ में नजर आए थे, जिसमें जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में थीं। उन्होंने हॉरर कॉमेडी ‘मुंज्या’ में भी कैमियो किया था। वह अब ‘बेबी जॉन’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जो कलीज द्वारा निर्देशित और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मति एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और सान्या मल्होत्रा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें