Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

फेमिनिज्म का मतलब पुरुषों के अधिकार छीनना नहीं, बराबरी मांगना है : फातिमा

September 24, 2026

फेमिनिज्म का मतलब पुरुषों के अधिकार छीनना नहीं, बराबरी मांगना है : फातिमा

मुंबई : अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने फेमिनिज्म को लेकर अपनी राय साझा करते हुए कहा है कि इसका मतलब पुरुषों के अधिकार छीनना नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए बराबरी के अधिकार मांगना है।जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज ‘हुंकार: द रोअर’ में जांबाज पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहीं फातिमा ने कहा, फेमिनिज्म को बहुत से लोग एक बुरे शब्द की तरह देखते हैं।

फेमिनिस्ट होने का मतलब यह नहीं है कि मैं किसी पुरुष के अधिकार छीन रही हूं। मैं सिर्फ अपने लिए बराबरी के अधिकार मांग रही हूं। उन्होंने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का उदाहरण देते हुए कहा कि खुद को फेमिनिस्ट कहने से दर्शकों का प्यार कम नहीं होता। फातिमा के मुताबिक, यदि नीयत साफ हो और बात को सही तरीके से रखा जाए तो लोग उसे जरूर सुनते हैं।

‘हुंकार: द रोअर’ में फातिमा एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जो एक नाबालिग लड़की के आध्यात्मिक गुरु पर यौन शोषण के आरोप से जुड़े मामले की जांच करती है। उन्होंने कहा कि सीरीज के निर्माताओं ने उन्हें बराबरी का दर्जा दिया और उनकी राय को महत्व दिया।

बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमैंट ने पर्पल पेबल पिक्चर्स और मंगाटा फिल्म्स के साथ मिलकर इस सीरीज का निर्माण किया है। करण डी कपाड़िया और नित्या मेहरा निर्देशित ‘हुंकार : द रोअर’ 25 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें