Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म निर्माता सुभाष घई लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

December 8, 2024

फिल्म निर्माता सुभाष घई लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

मुंबई। फिल्म निर्माता सुभाष घई को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार घई को बुधवार शाम को सांस लेने में कठिनाई, कमजोरी, बार-बार चक्कर आना, याददाश्त में कमी और बोलने में दिक्कत महसूस होने के बाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। घई के प्रतिनिधि द्वारा जारी एक बयान में हालांकि कहा गया कि फिल्म निर्माता को नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया था।

घई के प्रतिनिधि की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘हम यह बताना चाहते हैं कि सुभाष घई बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है और उनकी हालत में सुधार है। आप सभी के प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद।’’ पिछले माह 79 वर्षीय निर्देशक ने पत्रकार और लेखक सुवीन सिन्हा द्वारा सह-लिखित अपना संस्मरण ‘‘कर्माज़ चाइल्ड’’ पेश किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें