Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ़िल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने की हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात

August 20, 2023

फ़िल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने की हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात

नयी दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता तथा विख्यात फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक मधुर भंडारकर ने मुलाकात की जिसमें हरियाणा में फिल्मों की शूटिंग की सम्भावनाओं व इससे उत्पन्न होने वाले रोजगार के अवसरों को लेकर बातचीत हुई।

श्री खट्टर ने हरियाणा की फ़िल्म नीति को लेकर श्री भंडारकर को बताया कि राज्य में सिनेमा का विकास करने और फिल्म मैत्री वातावरण सृजित करने के लिए यह नीति बनाई गई है। यह नीति फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस को आकर्षित करने के लिए डिज़ाइन की गई है तथा इसमें कई प्रकार के प्रोत्साहन की पेशकश की गई है।

नीति का लक्ष्य हरियाणा को फिल्म निर्माताओं के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करना और फिल्म से सम्बंधित गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक विकास को गति देना है।इस अवसर पर श्री भंडारकर ने सिनेमा जगत के लिए हरियाणा में अपार सम्भावनाओं को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

उन्होंने कला और रचनात्मक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता की सराहना की और कहा कि इससे विभिन्न फिल्म-सम्बंधित विषयों में रोजगार के कई अवसर पैदा हो सकते हैं।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा प्रदेश प्रभारी विप्लव देव भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें